Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में तालाब में डूबने से युवक की मौत:खजांची तालाब में 20 घंटे बाद मिला शव, नहाने के दौरान डूबा था युवक


हजारीबाग के खजांची तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी कमांडो वर्मा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कमांडो वर्मा एक दिन पहले अपने दोस्त के साथ खजांची तालाब में नहाने गया था। नहाते समय दोनों दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बचा लिया गया, लेकिन कमांडो वर्मा लापता हो गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिल पाया। शनिवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर स्थानीय गोताखोरों की टीम ने बचाव अभियान चलाया। लगभग 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद कमांडो वर्मा का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना के बाद सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले में कई जलाशय, तालाब और खदानें हैं, जहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद प्रशासन के पास आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि हजारीबाग जिले की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा को देखते हुए यहां स्थायी रूप से एनडीआरएफ (NDRF) की एक टीम तैनात की जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसे हादसों के दौरान तुरंत बचाव अभियान शुरू कर लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles