Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार:चालक घायल होकर भागा, बिजली पोल और चापानल भी टूटे; पुलिस ने वाहन जब्त किया


हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के जुलू पार्क के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो पहले एक पेड़ से टकराई, इसके बाद चापानल और बिजली के पोल को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को चोट लगी, लेकिन वह मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। इसी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। क्रेन से जब्त कर थाने ले गई पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने भेज दिया। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। चालक की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। महापौर ने की नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील हादसे के बाद महापौर अरविंद कुमार राणा ने लोगों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने को कहा। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles