Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप:पैर टूटा; दो आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी रेप की पुष्टि


हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मारपीट में महिला का पैर टूट गया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पीड़िता ने बताया कि वह किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती है। उसके पड़ोस में बिहार के कुछ युवक भी किराए पर रहते हैं। पीड़िता की पहचान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से थी। महिला का आरोप है कि वह युवक उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक, घटना के बाद कुछ और लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवाया और पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और उसका पैर टूट गया। घटना के बाद परिजनों ने कटकमदाग थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म के आरोप की सच्चाई सामने आएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनमें से दो नामजद आरोपी विकास राय और रूदल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े दूसरे आरोपों और घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। इस बीच, पीड़िता के परिजनों ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles