Top 5 This Week

Related Posts

हटिया ग्रिड का लोड घटेगा:2 सबस्टेशन स्मार्ट सिटी ग्रिड में शिफ्ट होंगे, पावर कट से राहत


राजधानी में गर्मी की तपिश बढ़ने लगी है। मई-जून के बीच गर्मी और बढ़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जेबीवीएनएल रांची सर्किल एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। हटिया ग्रिड से जुड़े दो महत्वपूर्ण सबस्टेशन हटिया और तुपुदाना की 33 केवी लाइन अब इससे हटाकर स्मार्ट सिटी में बने जीआईएस (गैस इंसुलेटेड) 189 मेगावाट के ग्रिड में शिफ्ट की जाएगी। इससे इन दोनों सबस्टेशन के अलावा हटिया ग्रिड का भी लोड कम होगा। इससे लोगों को गर्मी में लाइन ट्रिपिंग और ब्रेक डाउन से मुक्ति मिलेगी। साथ ही लोगों को गर्मी में ओवरलोड के कारण अनचाहे पावर कट से राहत मिलेगी। स्मार्ट सिटी ग्रिड में लोड मात्र 15 केवी, इसलिए निर्णय : स्मार्ट सिटी में बिजली आपूर्ति के लिए स्मार्ट सिटी जीआईएस ग्रिड बनाया गया है। इसकी क्षमता कुल 189 मेगावाट है। मगर स्मार्ट सिटी में केवल मंत्री बंगला, स्ट्रीट लाइट और कुछ कार्यालयों को छोड़कर कोई लोड नहीं है। केवल 15 केवी लोड इस ग्रिड से लिया जा रहा है। इसलिए हटिया ग्रिड से दो सबस्टेशन को मुक्त कर स्मार्ट सिटी ग्रिड से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। डोरंडा-हिनू क्षेत्र को होगा फायदा जेबीवीएनएल ने अब नामकुम ग्रिड से सीधे एयरपोर्ट फीडर तक लाइन लाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करने की परमिशन ले ली है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा जेबीवीएनएल नामकुम ग्रिड से सीधे एयरपोर्ट फीडर को 33 केवी लाइन से जोड़ा जा सकेगा। इसे डोरंडा और कुसई के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक लाख उपभोक्ताओं को लाभ इस नए निर्णय से न केवल इंडस्ट्रीज को फायदा होगा, बल्कि आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इससे हटिया सबस्टेशन से 11 केवी कल्याणपुर, ओबरिया, लटमा, निफ्ट और तुपुदाना सबस्टेशन से जुड़े लगभग एक लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा। बिजली आपूर्ति में सुधार होगा ये दोनों बड़े काम पूर्ण हो जाने के बाद न केवल हटिया ग्रिड का लोड कम होगा, बल्कि हटिया एवं तुपुदाना क्षेत्र को फायदा होगा। रेलवे क्रॉसिंग की परमिशन मिल जाने के बाद एयरपोर्ट फीडर को भी लोकल फॉल्ट से मुक्ति मिलेगी। ​
– मनमोहन कुमार, जीएम, रांची जेबीवीएनएल

Spread the love

Popular Articles