Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हदहदवा पुल के नीचे मिले शव की हुई पहचान:मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में तरबंगला के समीप सोन नदी स्थित हदहदवा पुल के नीचे शनिवार शाम मिले अज्ञात शव की पहचान रविवार शाम हो गई। मृतक की पहचान रोहतास थाना क्षेत्र के नावाडीह मस्जिद मोड़ निवासी स्व. मुर्तुजा आलम अंसारी के 31 वर्षीय पुत्र खुर्शीद आलम उर्फ राजन अंसारी के रूप में हुई है। पहचान होते ही परिजनों में मचा कोहराम मृतक की पहचान की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों के लिए अचानक हुई इस घटना से सदमा गहरा है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मृतक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खुर्शीद आलम की मौत किन परिस्थितियों में हुई। परिजनों के बयान के आधार पर भी जांच रोहतास थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles