Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हरिगिरिधाम में जलाभिषेक के लिए 2 KM लंबी लाइन:हर-हर महादेव के जयकारा से गूंज उठा मिथिला का देवघर; करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना


सावन का आज दूसरा सोमवार है। बेगूसराय के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ है। चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज है। इस अवसर पर मिथिला के पावन शिवालय बाबा हरिगिरीधाम गढ़पुरा में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त पहुंच रहे हैं। सुबह चार बजे सरकारी पूजा कर मंदिर का पट खोल दिया गया। 2 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की संभावना है। 2 किलोमीटर तक लाइन सोमवारी को लेकर हरिगिरीधाम आने वाले तमाम रास्ते गेरुआ मय हो गया। पूजा-अर्चना के लिए मंदिर के बाहर करीब 2 किलोमीटर तक लाइन लगी है। मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग रहने के बावजूद कतारबद्ध कराने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रास्ते में गढ़पुरा चौक तक लाइन को पंक्तिबद्ध करने के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं की टीम लगातार एक्टिव रही। गढ़पुरा पहुंच रहे शिवभक्त, कांवरियों की तस्वीर… सिमरिया से पहुंच रहे शिवभक्त सोमवारी को लेकर सुबह से ही सिमरिया से डाक बम, साधारण बम के अलावा बड़ी संख्या में बस एवं ट्रेन से भी लोग पहुंचे। जलाभिषेक कर परिवार, समाज और देश कल्याण की कामना के साथ पूजा-अर्चना किया। हरिगिरीधाम के अलावा जिला मुख्यालय के कर्पूरी स्थान, काली स्थान सहित तमाम शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। अलर्ट मोड में पुलिस टीम मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ और डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी लगाया गया है। रास्ते में भी पुलिस टीम और अलग-अलग जगहों पर स्थानीय लोग तत्पर रहे। सरकारी चिकित्सा कैंप में भी इलाज की औपचारिकता पूरी की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles