Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, 1 की मौत:बेगूसराय में घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, हादसे में दूसरा शख्स घायल


बेगूसराय में सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक लाखो थाना के इनियार गांव निवासी बृज किशोर सिंह के बेटे गुड्‌डू कुमार (40) के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब 3 घंटे तक एनएच फोरलेन को जाम रखा। लोग मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा कि गुड्‌डू रोज अपने गांव के ही नलिनी कुमार सिंह नाम के युवक के साथ बाइक से काम करने जाते थे। आज भी घर से निकले और बाइक पर पीछे बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान रमजानपुर गंगा डेयरी के पास हाईवा ने टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही नलिनी कुमार बाइक सहित दूर गिर गया। जबकि पीछे बैठा गुड्डू कुमार को हाईवा ने कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर हाईवा लेकर फरार हो गया। घटना एनएच-31 पर लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर गंगा डेयरी के पास की है। हादसे के बाद की तस्वीरें… बरौनी रिफाइनरी में मजदूरी करते थे जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सहित मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और NH-31 फोरलेन को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही लाखों थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाया, लेकिन लोग बगैर मुआवजा की घोषणा मानने को तैयार नहीं थे। बाद में प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग माने। मृतक के चचेरे भाई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुड्डू बरौनी रिफाइनरी में प्राइवेट मजदूरी कर तीन बच्चों सहित परिवार का भरण पोषण करते थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles