Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पैदल यात्री घायल

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पैदल यात्री घायल

प्रतिनिधि, मांडर.

एनएच में मांडर के साकिब टायर दुकान के समीप सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि एक पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक की पहचान ठाकुरगांव के हेसलपीड़ी निवासी पंकज महतो (18) पिता राजेन्द्र महतो के रूप में की गयी है. वहीं घायल सुधीर किरण खलखो (65) ख्रीस्त कॉलोनी कठचांचो का रहनेवाले हैं. जिसे मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. हादसा रात करीब 10.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि पंकज महतो अपने एक साथी अंकित महतो के साथ बाइक से किसी को मांडर मिशन छोड़ने आया था और वहीं से रांची वापस जा रहा था. इसी क्रम में साकिब टायर दुकान के समीप सड़क पार कर रहे सुधीर किरण खलखो से टकराकर वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया. तेज गति के कारण गिरने से पंकज महतो की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में पंकज महतो के साथी अंकित महतो (20), लालगढ़ अनगड़ा को भी चोटें आयी है. मांडर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया है.

ठाकुरगांव के हेसलपीड़ी का था मृत युवकB

The post हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पैदल यात्री घायल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles