![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन चिकसिया चास में शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के साथ दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लेखन के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को अभिव्यक्त किया। इस दौरान हिंदी भाषा के महत्व, राष्ट्र के प्रति उसकी भूमिका और दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग पर भी प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिता में इमाम सेन ने प्रथम, कंचन कुमारी व बंदना कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि ईसा गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदी पूरे भारत को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा है।
हिंदी दिवस पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित
