Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हिन्दुस्तान एक मिनटः समाज में बराबर का हिस्सा दिलाने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए , 1-minute Hindi News

महिलाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलने चाहिए। उनकी शिक्षा तभी सार्थक सिद्ध हो सकती है जब वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। इसके लिए हमे ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना होगा। जो महिलाओं की…

महिलाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलने चाहिए। उनकी शिक्षा तभी सार्थक सिद्ध हो सकती है जब वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। इसके लिए हमे ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना होगा। जो महिलाओं की भावनाओं को समझे और समाज में बराबर का हिस्सा दिलाए- ये बातें ‘हिन्दुस्तान : आओ राजनीति करें’ के तहत सोमवार को सुसुवाही स्थित डीडीयू स्किल सेंटर में आयोजित ‘वन मिनट इन स्कूल’ कार्यक्रम में छात्राओं ने कहीं।

छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा के मुद्दे पर भी खुलकर चर्चा की। कहना था कि शिक्षित नारी अगर स्वस्थ नहीं तो उसका सारा ज्ञान बेकार होगा। जननी सुरक्षा की ही तरह अन्य बीमारियों पर इलाज की सुविधा देनी होगी। खासतौर पर कैंसर जैसी बीमारियों पर सरकार को गंभीर होना होगा। 

सबको मिले समान अवसर 
शिक्षा हो या रोजगार, सभी को समान अवसर मिलना चाहिए। आरक्षण के बल पर अयोग्य को योग्य बनाने का दौर अब समाप्त करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रतिभावान युवा गलत निर्णय लेने को मजबूर होंगे। इसके लिए शासन की व्यवस्था ही जिम्मेदार होगी।

संसद तक पहुंचाएं आवाज
छात्राओं का कहना था कि महिला अपराध के मामलों में त्वरित न्याय मिलना चाहिए। कई बार पीड़ित महिला बहुत हिम्मत करके कानून का सहारा लेती है, मगर तारीख पर तारीख मिलने से वह बिना केस लड़े ही हार जाती है। जनप्रतिनिधि ऐसा चुनें जो महिलाओं के मुद्दे पर अपनी बात संसद तक बताए। 

बोलीं छात्राएं

ऐसे नेता को हम चुनना चाहेंगे जो बुनियादी सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाए। साथ ही महिलाओं को शिक्षा और रोजागार मुहैया कराए-अंकिता कुमारी 

सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। कौन नेता अच्छा है, हमें इसका ध्यान देना होगा। जो देश के विकास के साथ महिलाओं का भी पूरा ख्याल रखे-रोजी पटेल

जो महिलाओं के बारे में सोचे उसे अपना नेता चुनना चाहूंगी। खासकर गांव की पिछड़ी महिलाओं के जीवन स्तर को उठाए। उनको शिक्षा, रोजगार दे-पल्लवी वर्मा

मैं ऐसे नेता को चुनना चाहती हूं, जो महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराए। उनको समाज में बराबरी का दर्जा दिलाए। महिला सम्मान व सशक्तीकरण पर जोर दे-पूनम राजभर 

महिला उत्पीड़न रोका जाए। पिछड़े इलाकों की महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराकर सशक्त किया जाए। बेरोजगारी दूर की जाए। गांवों का खास ध्यान रहे-प्रिया भारद्वाज

ऐसा नेता हो जो धर्मनिरपेक्ष हो और सबको समान अधिकार दिलाए। देश का विकास करे। जनसुविधाएं मुहैया कराए। महिलाओं के लिए खास योजना हो-गुंजन मौर्या 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles