Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हीट स्ट्रोक से नक्सल ऑपरेशन में शामिल कॉम्बैट डॉग गुना की मौत


भास्कर न्यूज| चाईबासा सारंडा कोल्हान में चल रहे नक्सल ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ 174 बटालियन का कॉम्बैट डॉग गुना की मौत हीट स्ट्रोक के कारण हो गई है। सीआरपीएफ के अनुसार बहादुर एवं अत्यंत वफादार ‘गुना’ बेल्जियम शेफर्ड था। जो ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गया। बताया कि 18 मई को एफ/174बटालियन लुइया में ऑपरेशन चला रही थी। इस ड्यूटी के दौरान डॉग गुना को हीट स्ट्रोक लगने से तबीयत खराब हो गई। तुरन्त प्राथमिक उपचार किया गया, तत्पश्चात स्थिति अधिक गंभीर होने पर चिकित्सा अधिकारी, चाईबासा को दिखाया गया, जहॉ चिकित्सकों द्वारा श्वान ‘गुना’ को मृत घोषित कर दिया गया। ‘गुना’ ने अपने सेवा काल में अदम्य साहस, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अनेक महत्वपूर्ण ड्यूटी एवं अभियानों में अपनी उत्कृष्ट सेवाए प्रदान की। सीआरपीएफ सूत्रों के अनुसार बेल्जियम शेफर्ड नस्ल का गुना कोल्हान में एक्सप्लोसिव डिटेक्शन डॉग के तौर पर जाना जाता था। वह बारूदी सुरंग, आईईडी और बमों का पता लगाने में माहिर था। वह कई नक्सल ऑपरेशन में शामिल रहा। श्वान ‘गुना’ के सम्मान में अंतिम विदाई कार्यक्रम चाईबासा के सीआरपीएफ 174बटालियन कैंप परिसर में सैन्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जितेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, धर्मेन्द्र नारायण सिंह उप कमांडेंट 174 बटालियन सीआरपीएफ तथा उपस्थित वाहिनी के समस्त जवानों ने पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी। सभी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उसकी वीरता, निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles