Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी:30 मार्च को टीम गठन के लिए होगा ट्रायल मैच, अप्रैल में होना है चैंपियनशिप


बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से 30 मार्च को राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में बिहार की सब-जूनियर बालक एवं बालिका हॉकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 7 बजे से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी के हॉकी ग्राउंड में शुरू होगा। जिसके माध्यम से अप्रैल माह में आयोजित होने वाली 16वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए राज्य की टीम तैयार की जाएगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि हॉकी इंडिया के तत्वावधान में 1 से 12 अप्रैल तक राजगीर में 16वीं सब-जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप और रांची में 16वीं सब-जूनियर वुमेन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इन दोनों बड़ी प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन इसी ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों की आयु 16 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है, जिसके लिए कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी 2010 निर्धारित की गई है।
जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं ट्रायल प्रक्रिया को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और उम्र साबित करने के लिए मेडिकल टेस्ट (एज वेरिफिकेशन रिपोर्ट) लाना अनिवार्य होगा। हालांकि, जो खिलाड़ी पहले से हॉकी इंडिया के साथ पंजीकृत हैं, उन्हें मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता नहीं होगी और वे केवल अपने पहचान पत्र के आधार पर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। सभी संबंधित खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ 30 मार्च को सुबह 7 बजे तक हर हाल में राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी के हॉकी ग्राउंड पर पहुंच जाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles