Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हॉर्न बजाने पर शिक्षक के घर पर हमला:25 लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे, हवाई फायरिंग भी की; 7 लोग हुए घायल


नालंदा में मंगलवार की रात हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें करीब 25 लोगों ने शिक्षक के परिवार पर हमला कर दिया। बदमाश मॉब लिंचिंग की कोशिश में थे। बदमाशों ने परिवार को लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे के रॉड से पीटा। हवाई फायरिंग भी की। हमले में 7 लोग गंभीर रूपसे घायल हो गए। एक युवक अनुभव की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हमला करने वालों पर महिलाओं के साथ छेड़खानी और घर में लूटपाट करने का भी आरोप है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव की है। नशे में धुत दबंगों ने रोका रास्ता पुलिस से शिकायत की गई है, जिसके अनुसार विद्यापीठ कांसेप्ट स्कूल और मां शारदा लाइब्रेरी के संचालक मघड़ा निवासी रोहित कुमार अपने भाई प्रिंसिपल मोहित कुमार के साथ साठोपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मीठी कुआं के पास नशे में धुत्त गोपाल पासवान और गोरेलाल पासवान ने रास्ता रोक लिया। घर थोड़ी ही दूरी पर था। रोहित ने जब साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया तो दबंगों ने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने गोली मारने की धमकी दी और रोहित की जेब से स्कूल शुल्क के 23,650 रुपए और उनके भाई मोहित के गले से 13 ग्राम की सोने की चेन जबरन छीन ली। जब रोहित और उनके भाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य सहयोगियों को बुला लिया। चचेरे भाई को किया अधमरा
रोहित कुमार ने बताया कि देखते ही देखते सिंटू पासवान, रोहित पासवान उर्फ दुल्हा, गब्बर पासवान, बबलू पासवान सहित लगभग 20 लोग पिस्तौल और हथियार लहराते हुए आ गए। ईंट-पत्थर और रॉड से वार किया। बीच-बचाव करने आए रोहित के चचेरे भाई अनुभव वैद्य (उर्फ प्रिंस) को जान मारने की नीयत से जमीन पर पटक कर अधमरा कर दिया गया। इसके अलावा बहन नयनशी पांडेय, माता अनिता पांडेय, भाई हर्ष राज, कृष राज और पंकज कुमार पांडेय के साथ भी बर्बरता से मारपीट की गई। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है रोहित कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी गोपाल कुमार का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मारपीट के दौरान गोपाल ने धमकी दी थी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई, तो वह पूरे परिवार को ‘एससी-एसटी एक्ट’ के झूठे केस में फंसा देगा। पीड़ित परिवार पूरी तरह से दहशत में है और पुलिस से सभी आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की गुहार लगाई है। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट और रोड़ेबाजी की घटना है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित रोहित कुमार के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles