Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

होटल में अवैध शराब का भंडाफोड़:रामगढ़ पुलिस पर हमला कर फरार हुए तीन आरोपी फरार, एक स्टाफ हिरासत में; मामला दर्ज


रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बलकुदरा सियारी टोला स्थित होटल साई रेसीडेंसी (द रॉयल फिस्ट रेस्टोरेंट) में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। मामले में होटल मालिक समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने रात्रि गश्ती दल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल में छापेमारी शुरू कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, आरोपी फरार छापेमारी के दौरान पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही आरोपी मौके से फरार होने लगे। इस क्रम में थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने एक आरोपी विशाल साव को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने खुद को छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया। बताया गया कि विशाल साव ने थाना प्रभारी को गेट में फंसाकर उनके बाएं हाथ और कलाई को घायल कर दिया। साथ ही उनकी महंगी घड़ी भी तोड़ दी और धक्का देकर फरार हो गया। इस मामले में बासल थाना कांड संख्या 04/2026 के तहत दुकान मालिक राजेश साव (55 वर्ष), संजू साव (26 वर्ष) और विशाल साव (22 वर्ष) के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एक्साइज एक्ट की धारा 47(A) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्टाफ की निशानदेही पर शराब बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के स्टाफ संतोष रजक (29 वर्ष, निवासी झालदा, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर होटल की सीढ़ी के पास रखे फ्रिज और अलमारी से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहे हैं और वर्तमान में फरार हैं। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles