Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

होमवर्क नहीं बनाने पर छात्रा की पिटाई:भागलपुर में बेहोश होने तक पीटने का आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा


भागलपुर में होमवर्क बनाकर स्कूल नहीं पहुंचने पर तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ मारपीट का आरोप है। बच्चे के अभिभावक का कहना है कि शिक्षक ने जमकर पिटाई कर दी, जिसके कारण किशोरी बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सैकड़ों की संख्या में स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामला, कहलगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय धनौरा का है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली गंगा कुमारी आज धनौरा स्कूल गई थी। शिक्षक ने बुधवार को उन्हें होमवर्क दिया था, लेकिन न तो उन्होंने उसे याद किया था और न ही बनाकर गई थीं। जब मास्टर होमवर्क चेक करने लगे, तो छात्रा ने कहा कि मैंने होमवर्क नहीं बनाया है। इसके बाद शिक्षक ने छड़ी से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि शिक्षक ने शरीर पर लगभग 15 से ज्यादा बार वार किया, जिससे बच्ची बेहोश हो गई और वहीं पर गिर पड़ी। इसके बाद अन्य शिक्षकों की मदद से मुंह पर पानी छिड़ककर उसे किसी तरह होश में लाया गया। इधर सूचना के बाद छात्रा के माता-पिता भी स्कूल पहुंचे और उन्होंने मारपीट का विरोध किया। पुलिस ने मामले को कराया शांत छात्रा वंदना कुमारी ने बताया कि सर ने होमवर्क दिया था, जिसे मैं नहीं बना पाई। इसके बाद शिक्षक ने खूब पिटाई की। शरीर पर मारपीट के कई निशान बन गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया। फिलहाल, पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले पर शिक्षक सूरज से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles