होली के लिए कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन शुरू:आसनसोल मंडल के पांच स्टेशनों पर होगा ठहराव, 5 मार्च से 26 मार्च के बीच चार ट्रिप में चलेगी

Date:


होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और लालकुआं के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च के बीच कुल चार ट्रिप में चलेगी। यह प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से सुबह 5 बजे रवाना होगी इसी तरह, 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च के बीच चार ट्रिप में संचालित होगी। यह प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने और यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। डानकुनी और पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन वहीं, 03035 डानकुनी–पटना होली स्पेशल डानकुनी से 27 फरवरी और 4 मार्च को (2 ट्रिप) 00:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन 14:45 बजे पटना पहुंचेगी। 03036 पटना–डानकुनी होली स्पेशल 27 फरवरी और 4 मार्च को पटना से 16:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 7 बजे डानकुनी पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sunil Gavaskar drops a massive statement ahead of India vs Zimbabwe clash

People have been talking about India’s choice to leave...

Kaynes Technology, RVNL and 10 other stocks likely to be included in the F&O ban list

Synopsis: Several stocks are potential entrants to the F&O...

केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

केंद्रीय कैबिनेट में केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने...
Join Us WhatsApp