होली-रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक:दरभंगा में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित, अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर

Date:


दरभंगा में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि होली के अवसर पर किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग या अबीर न लगाया जाए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिले में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा और आदेश का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 2 मार्च को होगा होलिका दहन जिलाधिकारी ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन निर्धारित है। सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि दहन स्थलों पर बालू एवं पानी की व्यवस्था रहे, बिजली के लटके तार हटाए जाएं। कम ऊंचाई वाले तारों को ऊंचा किया जाए। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखने और फायर ब्रिगेड वाहनों को सक्रिय रखने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने सहायक आयुक्त मद्यनिषेध को होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। ट्रिपल सवारी पर रोक रहेगी और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग किया जाएगा। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिले में पुलिस गश्ती दल सक्रिय रहेंगे, क्यूआरटी (त्वरित कार्रवाई दल) का गठन किया गया है और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। बैठक में महापौर अंजुम आरा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डीएमसीएच और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को होली के दौरान 24 घंटे सक्रिय रखने, और डॉक्टरों एएनएम की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे शांति, संयम और पारस्परिक सम्मान के साथ पर्व मनाएं। साथ ही 28 और 1 मार्च को आयोजित मिथिला लोक उत्सव श्यामा महोत्सव में भी भाग लेने का आमंत्रण दिया। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gold & Silver ETFs Set for Major Valuation Change from April 2026; SEBI’s New Rule Explained

Synopsis: From April 1, 2026, Securities and Exchange Board...

बीडीसी की बैठक में पीडीएस पर हुई चर्चा

प्रतिनिधि, बसंतपुर. प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में गुरुवार...

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती पर जोर

प्रतिनिधि, सीवान. भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को...
Join Us WhatsApp