Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होली से एक दिन पहले दिखी घर जाने की खुशी:टिकट नहीं मिलने पर घर आए जैसे-तैसे, अब ट्रेनों व बसों में लटक कर ही लौटने की चिंता


रांची में होली से एक दिन पहले घर लौटने की खुशी साफ नजर आई। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के बावजूद यात्री जैसे-तैसे सफर कर अपने घरों के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी गई। ट्रेनों की जनरल बोगियों में खासकर जबरदस्त भीड़ रही, जहां खड़े होकर भी लोग सफर करने को मजबूर दिखे। रेलवे ने रांची से चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और करीब एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रांची होकर गुजर रही हैं, जिससे कुछ राहत मिली है। इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं और वेटिंग लंबी बनी हुई है। दूसरी ओर वापस लौटने की चिंता भी सता रही है। क्योंकि लौटने के लिए भी ट्रेनों में टिकट उपलब्ध नहीं है। जिन लोगों ने लौटने के लिए टिकट पहले बुक करा भी लिया है और उनका नाम वेटिंग लिस्ट में है, पर कन्फर्म होगा या नहीं, इसकी चिंता है। लौटने का सफर भी कहीं लटक कर ही न करना पड़े, इसे लेकर परेशान हैं। हवाई टिकटों के दाम भी बढ़ गए हैं, जिससे आम यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। झारखंड चैंबर के सिविल एविएशन सब-कमेटी के चेयरमैन श्रवण राजगढ़िया ने बताया कि इस समय विमान किराया काफी बढ़ा हुआ है। बसों में भी यात्री अतिरिक्त किराया देकर सफर कर रहे हैं। सोमवार को भी बसों में जाने वाले कई यात्रियों को सीटें नहीं मिल पाईं। कई बसों में 200 से 400 रुपए तक ज्यादा किराया वसूला गया। यात्री महेश कुमार ने कहा उन्हें पटना जाना था, लेकिन शाम में सीटें फुल थीं। यात्री अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें 200 रुपए ज्यादा किराया देकर बस में सीट मिली। कई यात्रियों ने कहा कि ऑनलाइन में टिकट के लिए दोगुना तक पैसे वसूले गए। आने वाली ट्रेनों की स्थिति {12878 दिल्ली-रांची गरीब रथ में 157 वेटिंग {12874 आनंद बिहार-हटिया सभी श्रेणी में वेटिंग {13352 एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस के सभी श्रेणियों में वेटिंग {12365 रांची जनशताब्दी पटना रांची में 128 वेटिंग {18615 हटिया-हावड़ा एक्स ट्रेन में वेटिंग। प्लेन के टिकट तीन गुणा दिल्ली से : 15000 रुपए मुंबई से : 16000 रुपए बेंगलुरू से : 12000 रुपए कोलकाता से : 13000 रुपए पटना से : 13000 रुपए झंझारपुर और गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेनों में 800 सीटें खाली, एलटीटी और दिल्ली स्पेशल में सीट 20 घंटे में ही फुल झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन का कहना है कि होली पर झंझारपुर और गोरखपुर के लिए चलाई गई होली स्पेशल ट्रेनों में अपेक्षित बुकिंग नहीं हो सकी। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकटों के लिए मारामारी की स्थिति बन गई है। झंझारपुर और गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में बहुत सी सीटें खाली रह गईं। वर्तमान स्थिति में इन ट्रेनों में करीब 800 सीटें अभी भी खाली हैं। जबकि मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन और दिल्ली स्पेशल ट्रेन की सीटें महज 20 घंटे के भीतर ही फुल हो गईं। इतना ही नहीं, हैदराबाद के लिए टिकट बुकिंग में रिग्रेट की स्थिति बन गई है, यानी सभी सीटें भर चुकी हैं। 5-6 बसें अतिरिक्त चल रही पैसेंजर इतने ज्यादा थे कि सोमवार को भी बिहार के लिए 5-6 बसें अतिरक्ति चल रही हैं। यूपी के लिए भी दो-चार बसें अतिरिक्त चल रही हैं। बस चालक संघ के महासचिव बजरंगी राणा ने कहा कि भीड़ को देखते हुए कुछ बसों में किराया भी ज्यादा लिया जा रहा है। तीन और चार को बस स्टैंड से छिट-पुट गाड़ियां ही चलेंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles