Top 5 This Week

Related Posts

₹2.07 Lakh Stolen, CCTV Footage Available

गयाजी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गयाजी में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात हुई। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के CSP सेंटर से बदमाश करीब 2 लाख 7 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के पांकरडीह मेन रोड की है।

CSP संचालक दीपक कुमार रोज की तरह अपने सेंटर पर काम कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक पहुंचे। किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले ही एक बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। वहां मौजूद कर्मी को निशाना बनाकर डराया और फिर बदमाश सीधे कैश काउंटर तक पहुंचे। तेजी से ड्रॉअर खोला। उसमें रखे करीब ₹2.07 लाख निकाल लिए। फिर तीनों बाइक सवार फरार हो गए।

लूट के बाद कर्मियों ने शोर मचाया

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। लूट के बाद कर्मियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। आसपास के लोग भी जुटे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

सूचना मिलते ही इमामगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया गया। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की लूट ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है। लोगों ने पुलिस गश्ति बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश जारी

खबरें और भी हैं…
Spread the love

Popular Articles