108 सेवा:सरकार जल्द खरीदेगी 237 एएलएस एंबुलेंस, पुराने वाहन की होगी नीलामी

Date:


राज्य की सरकारी एंबुलेंस सेवा जल्द ही और मजबूत होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 237 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस की खरीद के लिए टेंडर दस्तावेजों को मंजूरी दे दी है। इन एंबुलेंस की खरीद की जिम्मेदारी झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रिक्योरमेंट कॉरपोरेशन को सौंपी गई है। इनकी खरीद पर 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने की संभावना है। प्रत्येक एंबुलेंस की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। नई एंबुलेंस के शामिल होने से 108 सेवा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। फिलहाल राज्य में 440 एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें से 200 से अधिक एंबुलेंस 8 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं और 1.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। ऐसे में नई एंबुलेंस की खरीद जरूरी हो गई थी। नई 237 एएलएस एंबुलेंस आने के बाद पुरानी एंबुलेंस को नीलामी के जरिए बेचा जाएगा। नीलामी से मिलने वाली राशि राज्य कोष में जमा की जाएगी। जानिए… एएलएस एंबुलेंस में क्या सुविधाएं होती हैं {एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सामान्य बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अधिक आधुनिक है। { वेंटिलेटर: सांस रुकने या गंभीर श्वसन समस्या की स्थिति में कृत्रिम सांस देने की सुविधा। { डिफिब्रिलेटर: हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में इलेक्ट्रिक शॉक देकर दिल की धड़कन सामान्य करने की व्यवस्था। { मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर : ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट की लगातार जांच। { ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम : ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क की सुविधा। { इमरजेंसी दवाएं व आईवी सपोर्ट : ड्रिप लगाने, फ्लूइड्स और आवश्यक दवाएं देने की व्यवस्था। { प्रशिक्षित स्टाफ: पैरामेडिकल स्टाफ के साथ जरूरत पड़ने पर डॉक्टर भी मौजूद रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp