Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण:होली के बाद संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन सख्त, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश


होली के बाद यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भागलपुर जंक्शन की व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सबसे पहले स्टेशन के पार्किंग एरिया पहुंचे, जहां उन्होंने वाहनों की व्यवस्था, पार्किंग शुल्क और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद टिकट काउंटर का जायजा लिया। यात्रियों को टिकट लेने में होने वाली संभावित परेशानियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि भीड़ के समय यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा इसके बाद डीआरएम प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचे, जहां भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस खड़ी थी। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता खुद ट्रेन की बोगियों में चढ़कर यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने यात्रियों से सफाई, सुरक्षा और स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। कई यात्रियों ने स्टेशन की साफ-सफाई और सुविधाओं को संतोषजनक बताया। कुछ यात्रियों ने भीड़ के समय बेहतर व्यवस्था की मांग भी रखी। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि होली के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने कामकाज के लिए दूसरे शहरों की ओर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जंक्शन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles