Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

13 मार्च को सहरसा आएंगे CM नीतीश:सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और नगर पार्क का निरीक्षण, 18 स्टॉल और 150+ विकास योजनाओं का अवलोकन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 मार्च को सहरसा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। उनका मुख्य ध्यान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 7 स्थित पार्क और जीविका दीदियों के लिए बनाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर रहेगा। सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो चुका है और उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री लगभग 11:45 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उसके बाद शाहपुर स्थित स्थल का दौरा करेंगे। सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जा रहा
प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम की टीम दिन-रात काम कर स्थलों को व्यवस्थित और आकर्षक बना रही है। नगर आयुक्त के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले जीविका दीदियों के लिए बने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे नगर निगम पार्क का अवलोकन करेंगे। पार्क को आकर्षक बनाने के लिए फूल-पौधों से सजाया जा रहा है। यहां एक सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पार्क परिसर में करीब 18 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें शहर की विभिन्न विकास योजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी
इन स्टॉलों के माध्यम से शहर के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, जीविका की रसोई और जीविका पालन घर भी तैयार किए जा रहे हैं, जिनका मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे। दौरे के दौरान जिले में लगभग डेढ़ सौ से अधिक विकास योजनाओं का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। इन योजनाओं का उद्देश्य शहर और जिले के विकास को गति देना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह दौरा सहरसा के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles