Top 5 This Week

Related Posts

1350 बोतल नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

1350 बोतल नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

– दो नंबर प्लेट लगी कार जब्त राघोपुर. होली के पहले शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई. मद्य निषेध थाना सिमराही की पुलिस ने राघोपुर थाना क्षेत्र के चंपानगर में छापेमारी कर 45 पेटी में 1350 बोतल नेपाली शराब बरामद की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक कार को भी जब्त कर लिया. जांच में पता चला कि कार पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगे थे. गाड़ी पर बिहार का नकली नंबर प्लेट लगाया गया था, जबकि उसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का डब्लूबी 74एबी 0321 है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गाड़ी का इस्तेमाल पहले भी तस्करी में हुआ था या नहीं. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप बादशाह चौक से सखुआ की ओर ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चंपानगर में घेराबंदी कर गाड़ी को रोका. तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई. पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के परसा बीरबल निवासी 19 वर्षीय मनीष कुमार और जयनगरा निवासी 22 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके. पुलिस ने जब्त शराब, गाड़ी और दोनों आरोपियों को थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

The post 1350 बोतल नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles