![]()
सीवान में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग को लेकर आज तेजस्वी यादव लोकभवन मार्च के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ इनकम टैक्स चौराहे पर रोका। यहां प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शनकारी वाटर कैनन पर डांस करने लगे। इससे पहले डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी यहां पुलिस और RJD कार्यकर्ताओं में रस्साकशी होती दिखाई दी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया तो वो बस की छत पर तिरंगा लेकर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने तेजस्वी को हिरासत में लिया तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें ले जा रही बस की हवा निकाल दी। देखिए तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च की 14 REELS… बैरिकेडिंग उठाकर फेंके प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग फांद कर आगे बढ़े तेजस्वी यादव ई-रिक्शा पर संजय यादव और मीसा भारती वाटर कैनन के बौछार में तेजस्वी यादव 5 बड़े पॉइंट्स पर डटे रहे भास्कर रिपोर्टर 1. वाटर कैनन में प्रदर्शनकारियों का रेन डांस 2. बस के ऊपर बैठकर नारेबाजी करने लगे प्रदर्शनकारी 3. कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव ने किया पैदल मार्च 4. वाटर कैनन से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा 5. पुलिस बैरिकेडिंग टूटने से रोकती रही प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दी 6. पुलिस की पिटाई से एक युवक सड़क पर गिर गया 7. प्रदर्शन के दौरान भारी फोर्स तैनात की गई थी 8. बैरिकेडिंग पर चढ़े, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी 9. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी 10. लकड़ी की AK-47 लेकर पहुंचे RJD कार्यकर्ता 11. बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिराया
