Top 5 This Week

Related Posts

159 अभ्यर्थी जेल पहुंचे तो खोलने पड़े 2 बंद वार्ड, अपराधियों से रखा अलग

रांची उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 159 अभ्यर्थियों के अचानक होटवार जेल पहुंचने से जेल प्रशासन को देर रात तक व्यवस्था संभालनी पड़ी। कैदियों को अलग रखने के लिए महीनों से बंद वार्ड नंबर 12 और 16 खोले गए। साफ-सफाई के बाद लाइट-पानी की व्यवस्था कर 152 अभ्यर्थियों को इन वार्डों में रखा गया, जबकि 7 महिला अभ्यर्थियों को महिला वार्ड में शिफ्ट किया गया। जेल प्रशासन को आशंका थी कि यदि अभ्यर्थियों को दुर्दांत अपराधियों या उग्रवादियों के साथ रखा गया तो उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण सभी को अलग वार्ड में रखा गया है। वहीं, पकड़े गए सिंडिकेट के 5 सरगनाओं को सामान्य कैदियों के साथ आम वार्ड में रखा गया है। मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव का है, जहां एक अर्धनिर्मित भवन में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र के उत्तर रटवाए जा रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर 5 सरगना समेत 164 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Spread the love

Popular Articles