Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

17 साल की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:मां ने गरहां थाने में दी शिकायत, 6 लोगों पर FIR, तलाश जारी


मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र से एक 17 साल की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला गुरुवार को सामने आया है। छात्रा की मां ने गरहां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों पर आरोप लगाया गया है। पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक, 22 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे महिला की 17 साल की बेटी घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों को शक हुआ कि औडाई थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव का मोहम्मद अब्दुल्ला छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोपी मोहम्मद अब्दुल्ला अपने रिश्तेदार अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में बहनोई के यहां रहता था। छात्रा की मां ने मोहम्मद सलाम, मोहम्मद सलीम, नौशीन प्रवीण, तहसीन प्रवीण और सरीन खातून पर भी इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी के अलावा उसके कुछ रिश्तेदारों की भी इस मामले में भूमिका है। महिला के अनुसार, जब उन्होंने आरोपी पक्ष के लोगों से छात्रा के बारे में पूछा, तो उन्हें कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। इससे छात्रा के परिजन डरे हुए हैं। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में छात्रा की जन्मतिथि भी बताई है। उन्होंने पुलिस से छात्रा को सुरक्षित ढूंढने और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गरहां थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद FIR दर्ज कर ली गई है। आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जानकारी की जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी मदद से छात्रा की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles