Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

18 चक्का हाइवा ने ई-रिक्शा को रौंदा, 4 की मौत:छपरा में ससुर-बहू समेत बेटी की मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर


सारण में रविवार रात 9 बजे 18 चक्का हाइवा ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत मौके पर हो गई है। वहीं, 5 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा छपरा-मुजफ्फरपुर NH-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास हुआ। मृतकों में मां-बेटी और ससुर के अलावा एक साइकिल सवार भी शामिल है। वहीं, ई-रिक्शा के ड्राइवर समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी बहू शहीदा खातून, पोती शाना प्रवीण और सोनहो निवासी दीपन पंडित के बेटे सुरेश पंडित के रूप में हुई है। घायलों में इरशाद, इलियास अंसारी के बेटे दिलशाद अंसारी और आलमगीर अंसारी के बेटे जुनैद अंसारी शामिल हैं। इलाज कराकर लौट रहे थे, रास्ते में मौत ने घेरा जानकारी के अनुसार, अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां (60) इलाज कराने के लिए अपनी पतोहू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टोटो से गरखा गए थे। इलाज कराने के बाद सभी लोग टोटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनका टोटो भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा अनियंत्रित हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे हाइवा ने टोटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में टोटो सवार फारूक मियां (60) और उनके बेटे इब्राहिम मियां की पत्नी शहीदा खातून (35) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव सड़क पर पड़े देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles