Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

18680 करोड़ की रेल-रोड परियोजनाओं से चमकेगा बंगाल, पीएम मोदी के कार्यक्रम में जायेंगीं ममता बनर्जी!

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बंगाल पर सौगातों की बारिश करेंगे. पीएम मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने से पहले एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से पश्चिम बंगाल को 18,680 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगातें देंगे. कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, तो कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. कार्यक्रम के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल आरएन रवि को भी आमंत्रित किया गया है. ममता बनर्जी कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं, इस पर अभी संशय बरकरार है. मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहेंगे.

16,990 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

पश्चिम बंगाल में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाले लगभग 16,990 करोड़ की लागत से बनी 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें पश्चिम बंगाल और झारखंड में एनएच-19 और पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के खंड शामिल हैं. इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार, यात्रा समय में कमी, भीड़-भाड़ और प्रदूषण में कमी, क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है.

खड़गपुर-मोरग्राम इकॉनोमिक कॉरीडोर के 5 पैकेज की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री कई नयी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इनमें एनएच-116ए के 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे के 5 पैकेज शामिल हैं. यह परियोजना खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच इकॉनोमिक कॉरिडोर का हिस्सा है. यह पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, हुगली, पूर्व बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आर्थिक गलियारे से खड़गपुर-मोरग्राम की दूरी होगी कम

खड़गपुर-मोरग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी से यात्रा की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जायेगी. यात्रा समय में लगभग 7 से 8 घंटे की बचत होगी. यह गलियारा एनएच-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से भी जुड़ेगा, जिससे मल्टी-कॉरिडोर कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

शिलावती और कंसावती नदी पर बनेंगे 4 लेन ब्रिज

प्रधानमंत्री एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे दुबराजपुर शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात कम होगा और यात्रा समय में लगभग एक घंटे की कमी आयेगी. वह एनएच-14 पर कंसावती और शिलावती नदियों पर बनने वाले अतिरिक्त 4 लेन वाले प्रमुख पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे.

बंदरगाह के विकास से जुड़ी परियोजनाओं की भी रखेंगे आधारशिला

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जहाजरानी और बंदरगाह संबंधी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ नंबर-2 की मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे. इससे कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल माल ढुलाई संभव हो सकेगी.

परियोजना के होंगे ये फायदे

  • माल ढुलाई क्षमता को बढ़ायेगी
  • कुशल फुल-रेक रेल लोडिंग सिस्टम को सुगम बनायेगी
  • प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में सुधार करेगी
  • खतरनाक कार्यों में मानव जोखिम को कम करके सुरक्षा बढ़ायेगी
  • रोजगार सृजित

पोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री खिदिरपुर डॉक्स (डॉक 1- पश्चिम) में जीर्णोद्धार परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. पोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर-5 का मशीनीकरण शामिल है.

6 रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

रेल क्षेत्र में प्रधानमंत्री पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे, जिससे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा. प्रधानमंत्री अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्मित 6 रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे. इन स्टेशनों में कामाख्यागुरी, अनारा, तमलूक, हल्दिया, बीरभूम और सिउड़ी शामिल हैं. प्रधानमंत्री 2 रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इनमें बेलदा और दांतन के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और कलाईकुंडा और कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शामिल है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा से पहले कोलकाता के ब्रिगेड में गरजेंगे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल में भाजपा ला सकती है सीएम फेस, पहले होगा इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा

बंगाल की हालत से दुखी हूं, राज्य में बदलाव अपरिहार्य : प्रधानमंत्री मोदी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles