Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

19 जुलाई को बेगूसराय आएंगे CM सम्राट चौधरी:रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में होगी जनसभा; गांधी स्टेडियम में नया हेलीपैड तैयार


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 19 जुलाई (रविवार) को बेगूसराय आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सीएम योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ मुख्यमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम सिक्योरिटी के अधिकारी पहुंचे बेगूसराय मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री की विशेष सुरक्षा टीम (SSG) के अधिकारी बेगूसराय पहुंच चुके हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्ग को पूरी तरह व्यवस्थित करने के लिए टाउनशिप गेट से लेकर बीपी स्कूल तक अतिक्रमण हटा दिया गया है। DM श्रीकांत शास्त्री और SP मनीष खुद लगातार आयोजन स्थलों का निरीक्षण और तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड बनाए गए हैं। गांधी स्टेडियम में एक नया हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। जबकि रिफाइनरी टाउनशिप में पहले से मौजूद स्थाई हेलीपैड के बगल में एक अस्थाई हेलीपैड बनाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का बेगूसराय दौरा लगभग दो घंटे का होगा। इस दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा से लेकर छात्रों से संवाद तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम में बने नवनिर्मित हेलीपैड पर लैंड करेगा। यहां उतरने के मुख्यमंत्री खेल भवन-सह-व्यायाम शाला का उद्घाटन करेंगे। बीपी इंटर स्कूल का दौरा गांधी स्टेडियम के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बीपी इंटर स्कूल के परिसर में पहुंचेंगे। इस परिसर में मुख्यमंत्री करीब आधा घंटा बिताएंगे। यहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री परिसर में पौधरोपण करेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों पर आधारित लगाए गए 15 स्टॉलों का मुख्यमंत्री मुआयना करेंगे। यहां से पूरे बिहार के मॉडल स्कूल का एकीकृत उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बने स्मार्ट क्लासेस और एकलव्य बालिका प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्कूल के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ा सकते हैं और वहां आयोजित होने वाले खेल प्रदर्शन को भी देखेंगे। बीपी स्कूल में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम पहुंचेगा। रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में होगी जनसभा यहां एक वॉटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री इस मंच से बेगूसराय की जनता को संबोधित करेंगे और सरकार की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं को साझा करेंगे। बेगूसराय में करीब दो घंटे के व्यस्त कार्यक्रम को पूरा करने और अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक करने के बाद, मुख्यमंत्री रिफाइनरी टाउनशिप हेलीपैड से वापस पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। रद्द हो गया सिमरिया का कार्यक्रम पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रसिद्ध सिमरिया धाम पहुंचना था। वहां उनके द्वारा गंगा पूजन, नवनिर्मित रिवर फ्रंट का जायजा और दूसरे चरण के विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाना तय था। स्थानीय प्रशासन सिमरिया में भी तैयारियों में जुटा था। लेकिन शुक्रवार शाम आई ताजा अपडेट के अनुसार सिमरिया का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles