Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

19 साल के लड़के की 45 वर्षीय महिला से शादी:जमुई में बोला- प्यार किया है, रॉन्ग नंबर से दोस्ती, कोलकाता के मंदिर में रचाई शादी


जमुई में एक 19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से शादी कर ली। महिला पहले से 5 बच्चों की मां है। वह अपने पति से अलग होकर रह रही है। दोनों ने कलकत्ता में शादी की। शादी के बाद दोनों ने एक साथ अपना एक वीडियो भी जारी किया। मामला खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का है। युवक की पहचान महावीर ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि महिला का नाम सीमा परवीन है। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। दोनों बालिग है अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला…
महावीर ठाकुर ने करीब दो साल पहले अपने दोस्त को फोन किया था, लेकिन वह कॉल दोस्त के बजाय सीमा परवीन को लग गया। सीमा परवीन इस दौरान अकेले रह रही थी। सीमा परवीन ने फोन उठाकर अपनी पहचान बताई, लड़के ने भी खुद की पहचान दी, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। लड़के ने बताया कि बातचीत के बाद हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद महिला मुझसे मिलने के लिए कोलकाता आईं। जहां हमने मंदिर में शादी कर ली। मैं उनके साथ ही रहूंगा। उनकी पिछली जिंदगी से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” महिला ने पहली शादी 15 साल पहले की थी
महिला मूल रूप से पूर्णिया की रहने वाली बताई जाती है। उसका नाम पहले बिंदु देवी था, लेकिन करीब 15 वर्ष पहले मोहम्मद मनन आलम के साथ प्रेम संबंध के बाद उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम सीमा परवीन रख लिया था। अब उसने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने और अपने नए पति के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई है। सीमा परवीन का कहना है, “मेरी शादी 10 साल पहले मनन आलम से हुई थी। शादी के बाद वह लगातार मुझे प्रताड़ित करते थे। इसी दौरान मिस कॉल के जरिए मेरी बात महावीर से हुई। बाद में हम दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। मैं अपने घर और बच्चों को छोड़कर महावीर के साथ चली आई और उनसे शादी कर ली।” पति बोला- महिला का मेरे छोटे भाई से भी संबंध
वहीं, सीमा परवीन के पति मनन आलम ने फोन पर दावा किया कि वह दिल्ली में रहकर काम करते थे। उनका आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में सीमा परवीन के उनके छोटे भाई के साथ भी संबंध हो गए थे। उन्होंने कहा कि बच्चों की वजह से वह अब तक उसे अपने साथ रखे हुए थे, लेकिन अब जब वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है तो वह उसे वापस अपने साथ नहीं रखना चाहते। मनन के अनुसार, उनके सभी बच्चे फिलहाल उनके साथ रह रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles