भास्कर न्यूज| अररिया फारबिसगंज फोरलेन मार्ग पर सिमराहा के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिमराहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। घायलों में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी खुशगिरी तथा बांसवारी निवासी शेख शुभानी शामिल हैं। बताया जाता है कि खुशगिरी सिलीगुड़ी से मोटरसाइकिल लेकर अपने घर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद खुशगिरी को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में उसका एक पैर टूट गया है।

