किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में शनिवार संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान राजू कुमार राम, पिता बालेश्वर राम के रूप में हुई है। वह सुंदरबाड़ी मटियारी, वार्ड संख्या-5, ईदगाह के पास, पोस्टमास्टर शमशाद अली के पड़ोसी थे। घटनास्थल पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम रामपुर पुल पर दो बाईक तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू कुमार राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद एक वाहन पुल पर ही क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है, जबकि दूसरा वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसे की आशंका सूचना पर टेढ़ागाछ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आशंका है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 बाइक की भिड़ंत, एक की मौत:किशनगंज के रामपुर पुल पर हुआ रोड एक्सीडेंट, मौके पर गई जान