Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

2.05 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी या दहेज का था विवाद?

2.05 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी या दहेज का था विवाद?

मुख्य बातें:

पूर्णिया/धमदाहा से विकास वर्मा और आशीष सिंह की संयुक्त रिपोर्ट

Dhamdaha Dowry Harassment Suicide: पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण ठाकुरबाड़ी टोला में घरेलू कलह और प्रताड़ना का एक बेहद दुखद अंत सामने आया है. भागलपुर के नवगछिया निवासी रंजन भगत की 25 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी ने अपने मायके में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि नवगछिया से अचानक धमदाहा स्थित अपने ससुराल पहुंचे पति रंजन भगत ने रिंकी को मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया और ताने दिए कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. सूचना मिलते ही धमदाहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शादी के दो साल बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर; मायके में रह रही थी मृतका

  • वर्ष 2019 में हुई थी शादी: मृतका के परिजनों ने बताया कि रिंकी की शादी वर्ष 2019 में रंजन भगत के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी. विवाह के शुरुआती दो वर्षों तक सब कुछ सामान्य और खुशहाल रहा.
  • दहेज के लिए उत्पीड़न: दो साल बीतने के बाद ससुराल पक्ष और पति द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रिंकी को शारीरिक और मानसिक रूप से तंग किया जाने लगा. ससुरालवालों के रोज-रोज के झगड़ों और जुल्म से आजिज आकर रिंकी पिछले कुछ समय से धमदाहा स्थित अपने मायके (पिता के घर) में आकर रह रही थी.
  • अचानक ससुराल पहुंचा पति: सोमवार को मृतका का पति रंजन भगत बिना किसी बुलावे या सूचना के अचानक अपनी ससुराल धमदाहा धमक गया. वहां आते ही उसने रिंकी पर तानों की बौछार कर दी, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद काफी बढ़ गया. इसी गुस्से और आत्मग्लानि में आकर रिंकी ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली.

Dhamdaha Dowry Harassment Suicide: पुत्र के जन्म के बाद भी नहीं पिघले ससुरालवाले; पंचायत भी रही बेअसर

मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद रिंकी को एक बेटा भी हुआ, जो अभी छोटा है. परिजनों को उम्मीद थी कि पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद ससुरालवालों का दिल पिघलेगा, लेकिन उनके रवैये में कोई सुधार नहीं आया. प्रताड़ना का दौर जारी रहने पर सामाजिक स्तर पर कई बार पंचायती बुलाई गई और मध्यस्थता की कोशिश हुई, लेकिन रंजन भगत ने अपनी आदतें नहीं बदलीं. धमदाहा के थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया भेज दिया है. मृतका के मायके पक्ष से लिखित आवेदन (लिखित शिकायत) मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस दुखद घटना के बाद से मृतका के मायके वाले परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपी पति रंजन भगत को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए, ताकि मृतका को न्याय मिल सके.

पूर्णिया की ख़बरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें !

पटना: ”बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा”. बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles