Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

2024 saw the highest rainfall in five years, but this time it was normal.

.

अगस्त महीने में पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें, तो बोकारो जिले में 2022 और 2024 को छोड़कर किसी साल पूरी बारिश नहीं हुई। इस बार सामान्य बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 अगस्त तक बारिश की संभावना है। हालांकि एक अगस्त को भी जिले में हल्की बारिश हुई है। कृषि विभाग के अनुसार शनिवार को 1.2 एमएम बारिश हुई है। समय पर मॉनसून आने से जुलाई महीने में हल्की-हल्की बारिश होती रही। कुछ समय मॉनसून सुस्त रही, इसके बावजूद सामान्य से 20% ज्यादा बारिश हुई है। अब अगस्त महीने में भी बोकारो में सामान्य बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगस्त में सामान्य वर्षापात 329.3 एमएम है। इतनी बारिश होने के आसार हैं। समय पर मॉनसून आने के बावजूद अगस्त में सामान्य बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले पांच वर्षों में 2021 में 39% कम बारिश हुई थी। वहीं, 2022 में 42% ज्यादा हुई, इसके अलावा 2023 में 8% कम, 2024 में 73% ज्यादा और 2025 में 28% कम बारिश हुई थी। इस बार भी सामान्य बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस महीने सामान्य बारिश होगी, वहीं अ​िधकतम पारा सामान्य या सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा।

अगले पांच दिनों तक 32 डिग्री तापमान की संभावना

मौसम​ विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, दो से पांच अगस्त के बीच राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं चार और छह अगस्त को कई जिलों में हल्के मध्यम दर्जे के बारिश होने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

पिछले 7 सालों में सबसे अधिक बारिश इस बार जुलाई महीने में हुई। जुलाई महीने में सामान्य वर्षापात 286.8 मिमी है। इसमें 2019 में 243 एमएम बारिश हुई, जबकि 2020 में 221.0 एमएम, 2021 में 169.2 एमएम, 2022 में 377 एमएम, 2023 में 243.4 एमएम, 2024 में 168.1 मिमी, 2025 में 476.4 एमएम और 2026 की जुलाई तक 286.8 मिमी की जगह 344.6 एमएम बारिश हुई है। इस जुलाई में बोकारो में 57.8 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई। इस बार नमी की वजह से मानसून की हवा बोकारो सहित राज्य के कई हिस्सों में अच्छी रही। इसके कारण बादल बने और बारिश अधिक हुई। यही वजह है कि लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिलती रही।

शनिवार को बारिश के दौरान सड़क पर चलती गाड़ियां।

अच्छे मॉनसून से इस बार जुलाई में 20% अधिक बारिश

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles