Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

24 कैरेट 157200


(रेट प्रति 10 ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) (-730) (-800) .भजन-कीर्तन कार्यक्रम कहां: पचंबा राणी सती मंदिर , श्ाम 07 बजे से . सदर अस्पताल ओपीडी : सुबह 9.00 बजे से अपराह्न के 1.00 बजे तक डा. अरुण कुमार सिंह अपराह्न के 1.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक डॉ एहसान उत तौहीद रात्रि के 9.00 बजे से सुबह के 9.00 बजे तक डॉ एहसान उत तौहीद दिन 340 अधिकतम | रात 200 न्यूनतम तापमान में बदलाव संभव । (-3000) सरिया|सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन समेत पूरे धनबाद मंडल में शनिवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बताया िक एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा,हजारीबाग रोड, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी टिकट चेकिंग की गई। इस जांच अभियान के दौरान कुल 737 यात्रियों को पकड़ा गया। पकडे गए लोगों में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे ,जिनसे 4 लाख 15 हज़ार 690 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए व उन्हें कड़ी हिदायत दी गई । चेकिंग टीम ने स्टेशनों व विभिन्न मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में भी अभियान चलाया। गिरिडीह|गिरिडीह जिले में विधि व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार से 32 नई बोलेरो वाहन एसपी को शनिवार को सौंपे गए। यह जानकारी सार्जेंट मेजर सन्नी कुमार ने दी। बताया कि जिले में कुल 26 थाना और 6 ओपी हैं। एसपी द्वारा जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारी को आवश्यकता अनुसार ये वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। रांची से ये 32 बोलेरो वाहन 13 मार्च की देर शाम गिरिडीह पहुंच चुके हैं। एसपी वाहन की स्थिति और जांच करने के बाद प्रत्येक थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी को वाहन वितरण का समय तय करेंगे। मेजर सन्नी कुमार ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, यह थानों के बीच गश्ती और आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles