Top 5 This Week

Related Posts

2688 Bottles Seized, 10 Lakh Liquor Trap

होली से पहले अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नरकण्डी में की गई छापेमारी में लगभग 10 लाख रुपए मूल्य की भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी

.

सूचना को वरीय अधिकारियों से साझा करने के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक सोना महतो से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि संबंधित कमरा संतोष महतो, निवासी बेडम, थाना आंगो, जिला हजारीबाग को किराए पर दिया गया था।

ब्रांडेड शराब की बोतलें मिलीं, 793 लीटर शराब जब्त

मकान मालिक की मौजूदगी में कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब मिली। कुल 2688 पीस शराब बरामद की गई, जिनमें ICONIQ WHITE कंपनी की 375 एमएल की 1080 बोतलें, ROYAL STAGE कंपनी की 180 एमएल की 1104 बोतलें और 375 एमएल की 504 बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 793 लीटर आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि होली के मौके पर इस शराब को बाजार में खपाने की तैयारी थी।

मकान मालिक गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान मालिक सोना महतो (लगभग 50 वर्ष), निवासी नरकण्डी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 11/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी संतोष महतो की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Spread the love

Popular Articles