Wednesday, October 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

3-कट्टा जमीन विवाद में 60 साल के वृद्ध की मौत:कोर्ट से कब्जा मिलने के बाद पड़ोसियों ने किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार


पश्चिम चंपारण के मढ़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 60 साल के लक्ष्मी चौधरी की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने उन पर हमला किया था। गंभीर हालत में उन्हें नरकटियागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेतिया रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। 3 कट्ठा जमीन को लेकर ढाई साल से विवाद मृतक के परिजन ने बताया कि तीन कट्ठा जमीन को लेकर ढाई साल से केस चल रहा था। कोर्ट ने लक्ष्मी चौधरी के पक्ष में फैसला सुनाया था और प्रशासन ने उन्हें जमीन पर कब्जा भी दिलाया था। मंगलवार को जब लक्ष्मी चौधरी अपनी जमीन पर काम कर रहे थे, तभी पड़ोसी लल्लू पासवान, राजेंद्र पासवान, कन्हैया पासवान, अवधेश पासवान और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पीटकर रीढ़ की हड्डी तोड़ी हमलावरों ने लक्ष्मी चौधरी को बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से एससी-एसटी अधिनियम के तहत भी कई मामले दर्ज कराए गए थे। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार इस मामले में साहेब पासवान नामक एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles