![]()
औरंगाबाद में लापता 72 साल के बुजुर्ग की लाश बटाने नदी से मिली है। मृतक जम्होर निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता हैं। जिनकी कपड़ा कारोबारी थे। बेटे भुपेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पिता राजेंद्र 16 जुलाई को घर से निकले थे, जिसके बाद वे लापता हो गए। हमलोगों ने अपने स्तर से खोजबीन की, पर पता नहीं चला। जम्होर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, पर पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों के यहां तलाशने की सलाह दी गई। परिजनों का आरोप है कि 16 जुलाई की रात ही डायल-112 की पुलिस टीम ने राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को भटकते हुए बरामद कर लिया था। उन्हें नगर थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बावजूद न तो डायल-112 की टीम ने सूचना दी और न ही नगर थाना पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। आरोप है कि 17 जुलाई की सुबह राजेंद्र प्रसाद गुप्ता नगर थाना से पुलिस की मौजूदगी में ही बाहर निकल गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला और शनिवार को उनका शव बटाने नदी से बरामद हुआ। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग परिजनों ने जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता और नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा के सामने पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। भाजपा के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता ने भी मामले को घोर लापरवाही बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा कि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता घरेलू कलह से परेशान होकर घर से निकले थे। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है।

