Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

3 दुकानों से 10 घरेलू सिलेंडर जब्त:जहानाबाद में SDO के नेतृत्व में छापेमारी, 2 दुकानदारों के खिलाफ FIR दर्ज


जहानाबाद में SDO राजीव रंजन के नेतृत्व में अवैध रूप से घरेलू गैस का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो होटलों और एक हार्डवेयर की दुकान से कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। एसडीओ राजीव रंजन ने बताया कि हार्डवेयर की दुकान की आड़ में गैस भरने का अवैध कारोबार चल रहा था, जबकि दो होटल घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे। जब्त किए गए सिलेंडरों के संबंध में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 2 दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जिला प्रशासन ने अवैध गैस उपयोग के खिलाफ एक विशेष टीम का गठन किया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। इससे पहले भी ऐसी कार्रवाई की गई थी, जिसमें दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रशासन लगातार मीडिया के माध्यम से लोगों को व्यावसायिक उपयोग के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का ही प्रयोग करने की सलाह दे रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध गैस कारोबार और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी। जो भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles