Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

30 जून से 29 जुलाई तक इन्यूमरेशन फेज में बीएलओ जाएंगे मतदाताओं के घर, बांटेंगे फॉर्म


इन्यूमरेशन फेज: 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ, गलत जानकारी देने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि 30 जून से 29 जुलाई तक ‘इन्यूमरेशन फेज’ (गणना चरण) के दौरान बीएलओ (BLO) घर–घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगे। इसके साथ ही, वे मतदाताओं के वर्तमान रंगीन फोटो के साथ उनके द्वारा हस्ताक्षरित (सिग्नेचर किया हुआ) इन्यूमरेशन फॉर्म संकलित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर (SIR) की यह प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। गैर-भारतीय नागरिक अथवा भारतीय नागरिकता त्याग चुके व्यक्ति इन्यूमरेशन फॉर्म को बिना भरे और बिना हस्ताक्षर किए ही तुरंत बीएलओ को वापस लौटा दें। गलत जानकारी देकर गणना-घोषणा पत्र जमा करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत एक दंडनीय अपराध है। के. रवि कुमार शुक्रवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं हेल्प डेस्क मैनेजरों को एसआईआर के दौरान विभिन्न चरणों में किए जाने वाले कार्यों के लिए प्रशिक्षण दे रहे थे। वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों एवं कार्यप्रणाली की पीपीटी (PPT) के माध्यम से बिंदुवार जानकारी दे रहे थे। पूरे देश में एक ही स्थान पर पंजीकृत रह सकते हैं मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक, भारतवर्ष के किसी एक ही विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत हो सकता है, और उस विधानसभा क्षेत्र में भी केवल एक ही बार पंजीकृत हो सकता है। अर्थात, सम्पूर्ण भारतवर्ष में किसी भी मतदाता का नाम एक समय में केवल एक ही मतदान केंद्र पर रह सकता है। दो जगह नाम होने पर क्या करें? ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है, वे अपने सामान्य निवास स्थान पर प्राप्त इन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर बीएलओ को सौंपें। दूसरी जगह से प्राप्त फॉर्म को बिना हस्ताक्षर किए, उचित कारण बताते हुए बीएलओ को वापस कर दें, ताकि उनका पंजीकरण एक ही स्थान पर रह सके। दूसरे राज्य में नाम होने पर नियम: यदि किसी मतदाता का नाम झारखंड के साथ-साथ किसी अन्य राज्य में भी दर्ज है और वह झारखंड में ही अपना नाम रखना चाहता है, तो वह झारखंड में इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करे तथा दूसरे राज्य में फॉर्म 7 भरकर अपना नाम वहां से विलोपित (हटवा) करवा ले।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles