Home india 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणीकरण, नहीं तो रुकेगी पेंशन:डीएम ने मिशन...

31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणीकरण, नहीं तो रुकेगी पेंशन:डीएम ने मिशन मोड में काम करने के दिए निर्देश, जिले में पेंशनधारी 4.85 लाख से अधिक

0
31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणीकरण, नहीं तो रुकेगी पेंशन:डीएम ने मिशन मोड में काम करने के दिए निर्देश, जिले में पेंशनधारी 4.85 लाख से अधिक


दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लंबित जीवन प्रमाणीकरण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, विकास मित्र एवं पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि 31 मार्च तक हर हाल में सभी पेंशनधारियों का ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) पूरा किया जाए।
जिले में कुल पेंशनधारियों की संख्या 4 लाख 85 हजार से अधिक है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई प्रखंडों में अब भी हजारों लाभुकों का बायोमेट्रिक जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। बहादुरपुर में 11,459, दरभंगा सदर में 16,635, जाले में 11,956 और सिंहवाड़ा में 11,742 पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण अब तक नहीं हो सका है। डीएम ने इसे गंभीर मानते हुए मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन 31 मार्च के बाद बंद कर दी जाएगी। इसके लिए सभी बीडीओ और पंचायत स्तर के कर्मियों को जवाबदेह बनाया गया है।
पंचायत स्तर पर सत्यापन के निर्देश डीएम ने निर्देश दिया कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पंचायत कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और विकास मित्रों के माध्यम से शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण किया जाए। साथ ही पंचायत स्तर पर टीम बनाकर डोर-टू-डोर भौतिक सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराने को कहा गया। मृत पेंशनधारियों को पोर्टल पर ‘डेथ मार्क’ करने और व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अन्य विकासात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई। निर्वाचन कार्य में इस्तेमाल वाहनों के लॉग बुक को जल्द जमा कराने का निर्देश दिए। टीडीएस/जीएसटी की राशि समय पर जमा नहीं करने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ व्यक्तिगत दायित्व तय करने की चेतावनी दी गई।
ट्राईसाइकिल योजना में 190 आवेदन लंबित सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत लंबित भुगतान को लेकर डीएम ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने वाले संवेदकों को भुगतान किया जाए। साथ ही वरीय पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
दिव्यांगजन कल्याण के तहत मोटर चालित ट्राईसाइकिल योजना की समीक्षा में 190 आवेदन लंबित पाए गए। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की जल्द जांच कर योग्य लाभुकों की सूची तैयार की जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांग जन कोषांग आशीष अमन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version