Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

4 कट्ठे जमीन के विवाद में 2 लोगों की मौत:सीवान में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की गई जान, मारपीट में दो घायल


सीवान के नवतन थाना क्षेत्र के बरोहा गांव में महज 4 कट्ठे जमीन के विवाद ने गुरुवार की शाम खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। वर्षों पुराने जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया मृतकों की पहचान बरोहा गांव निवासी स्वर्गीय कपिल सिंह के 62 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह तथा दूसरे पक्ष के मुन्नी लाल के 66 वर्षीय पुत्र बांका सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल मैनेजर सिंह और हीरा सिंह का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच करीब 4 कट्ठे जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को निजी अमीन बुलाकर जमीन की नापी कराई जा रही थी। इसी दौरान खेत में ही कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शी बोले-कुदाल से सिर पर हमला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों ने कुदाल और अन्य कृषि उपकरणों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में शंकर सिंह के सिर पर कुदाल से वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के बांका सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बांका सिंह ने भी दम तोड़ दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, मामले की जांच शुरू घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही नवतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 4 कट्ठे जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को नापी के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles