Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

43 बिना टिकट यात्री से वसूला गया जुर्माना

43 बिना टिकट यात्री से वसूला गया जुर्माना

मेदिनीनगर. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देश पर बुधवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेश निगम के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची चोपन एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ-साथ प्लेटफार्म व प्रतिक्षालयों की सघन जांच की गयी. चेकिंग अभियान के दौरान 43 व्यक्तियों को विभिन्न आरोप में पकड़ा गया. जिनसे जुर्माना वसूल किया गया. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें. वैध टिकट के साथ यात्रा करें. यह अभियान नेशनल लोक अदालत के तहत चलाया जा रहा है. जिसका आयोजन नौ मई को रेलवे न्यायालय में किया जायेगा. मौके पर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम के अलावे रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी ने चलाया.

The post 43 बिना टिकट यात्री से वसूला गया जुर्माना appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles