Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

43 दिन में 330 से ज्यादा शिकायतों का निपटारा:बिहारशरीफ में कचरे की फोटो और लोकेशन व्हाट्सएप पर भेजें, 4 घंटे में होगी सफाई


नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और कचरामुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘तत्पर बिहारशरीफ सेवा’ का असर दिखने लगा है। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन के निर्देशन में संचालित इस विशेष सेवा के तहत बीते 43 दिनों में 330 से अधिक शिकायतों का समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया गया है। इस पहल के तहत कचरा जमा होने की सूचना मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर सफाई करती है। 27 अगस्त को शुरू हुई थी विशेष सेवा ‘तत्पर बिहारशरीफ सेवा’ की शुरुआत 27 अगस्त को की गई थी। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी कचरा जमा होने की सूचना मिलने पर अधिकतम चार घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर सफाई सुनिश्चित करने का नियम बनाया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 9 अक्टूबर की सुबह तक 330 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। निगम प्रशासन का दावा है कि इन सभी शिकायतों का तय समय-सीमा के भीतर निवारण किया गया है। शिकायतों की संख्या में धीरे-धीरे कमी नगर निगम के अनुसार, त्वरित कार्रवाई के कारण अब शिकायतों की संख्या में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। इसे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इस सेवा के जरिए कचरा जमा होने की सूचना मिलने पर संबंधित टीम को जल्द कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। नगर आयुक्त खुद कर रहे मॉनिटरिंग नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मियों की कार्यप्रणाली पर खुद नजर रख रहे हैं। इसका उद्देश्य शिकायत मिलने से लेकर उसके समाधान तक की प्रक्रिया को तेज रखना है, ताकि सफाई के लिए तय चार घंटे की समय-सीमा का पालन हो सके। व्हाट्सऐप पर तस्वीर और लोकेशन भेजकर करें शिकायत नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि आसपास कचरा जमा होने या गंदगी दिखने पर तुरंत सूचना दें। इसके लिए मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। मोबाइल नंबर: 9472628068 पर कचरे की तस्वीर और लोकेशन भेज सकते हैं। इंस्टाग्राम और X (ट्विटर): सीधे संदेश भेजकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान निगम प्रशासन का कहना है कि ‘शिकायत से समाधान तक’ की यह मुहिम शहरवासियों के सक्रिय सहयोग से सफल हो रही है। नागरिकों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर संबंधित स्थानों पर सफाई कराई जा रही है। प्रशासन का जोर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles