Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

5 राज्यों में विस चुनाव में राज्य के 32 आईएएस अधिकारी ऑब्जर्वर बने


पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा एवं उपचुनावों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड कैडर के 32 अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया है। आयोग ने इन अधिकारियों को बुधवार तक संबंधित विधानसभा क्षेत्र में योगदान करने का निर्देश दिया है। झारखंड सरकार ने अपने अधिकारियों को तय समय पर योगदान करने लिए विरमित कर दिया है। चुनाव आयोग ने निर्देश के मुताबिक ये अधिकारी चुनाव परिणाम आने तक वहां रहेंगे। जो बने हैं चुनाव प्रेक्षक : उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, एटीआई के निदेशक मनीष रंजन, वन सचिव अबूबक्कर सिद्दीख पी, खाद्य आपूर्ति के सचिव राजेश कुमार शर्मा, कल्याण सचिव कृपानंद झा, ऊर्जा सचिव के श्रीनिवासन, ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, रांची के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार, श्रम सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, भू राजस्व सचिव चंद्रशेखर, योजना सचिव मुकेश कुमार, वाणिज्य कर सचिव अमित कुमार, पेयजल सचिव अबु इमरान, भू राजस्व विभाग के विशेष सचिव ए दोड्‌डे, रिम्स के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा, श्रमायुक्त संदीप सिंह, सिविल डिफेंस कमिश्नर घोलप रमेश गोरख, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल, पशुपालन निदेशक आदित्य कुमार आनंद, सुडा निदेशक सूरज कुमार, समाज कल्याण निदेशक किरण कुमारी पासी, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, जिडको एमडी वरुण रंजन, पेयजल स्वच्छता विभाग के अपर सचिव शशि रंजन, नगरीय प्रशासन निदेशक नैंसी सहाय, जेपीएससी के सचिव संदीप कुमार, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, उद्यान निदेशक माधवी मिश्रा, पर्यटन निदेशक विजया नारायण राव और उद्योग निदेशक विशाल सागर।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles