Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

50 फीसदी गिरा निगम का राजस्व:दुर्गा पूजा के बाद सप्ताह में 3 दिन लगेगा टैक्स वसूली कैंप, बड़े बकायेदारों व सरकारी संस्थानों को होगा नोटिस


मेयर के पत्र के बाद अफसर रेस, नगर आयुक्त ने टैक्स वसूली का दिया टास्क रांची नगर निगम के 53 वार्डों में होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस वसूलने वाली श्री पब्लिकेशन का एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद राजस्व में गिरावट आई है। अगस्त में करीब 3 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी, जबकि 19 सितंबर से अब तक महज 1.35 करोड़ रुपए मिले हैं। मेयर रोशनी खलखो के निर्देश के बाद नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने राजस्व शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक कर वसूली तेज करने को कहा। जोनल कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर सप्ताह में तीन दिन कैंप लगेंगे। बड़े बकायेदारों को नोटिस देने और सरकारी भवनों का असेसमेंट कर टैक्स वसूली के निर्देश दिए गए हैं। टैक्स कलेक्टर वार्डों में जाकर भी वसूली करेंगे। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने की बात कही। असर : टैक्स कलेक्शन कम होने से शहर के विकास पर सीधा असर, साफ-सफाई भी प्रभावित 5 माह में 65 करोड़ टैक्स वसूलने का लक्ष्य, पर मैन पॉवर ही नहीं नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 125 करोड़ रुपए टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा था। अभी तक निगम ने करीब 60 करोड़ रुपए की वसूली की है। अगले 5 माह में निगम को और 65 करोड़ रु. वसूलने होंगे। यानि हर माह 12 करोड़ रु. की वसूली होगी, तभी लक्ष्य पूरा होगा। टैक्स कलेक्शन के लिए मैन पावर नहीं होने से लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है। दूसरी आेर, निगम व सरकार के बीच चल रही खींचतान का भी असर शहर की व्यवस्था पर दिखेगा। कार्यालय जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऑनलाइन दें टैक्स, छूट भी होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस देने के लिए आपको निगम के कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, निगम का अॉनलाइन टैक्स कलेक्शन सिस्टम फिलहाल काम कर रहा है। निगम की वेबसाइट पर जाकर टैक्स दे सकते हैं। इस पर 5% छूट भी मिलेगी। अपने मोबाइल से व्हाट्सएप चैटबॉट से भी टैक्स दे सकते हैं। चैटबॉट नं. 8986627070 पर मैसेज करें। जवाब मिलने पर पेमेंट होने तक प्रोसेस जारी रखें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles