Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

51 लीटर जल लेकर 300 किमी की कांवर यात्रा:गिरिडीह के विराट चौथी बार करेंगे बाबा धाम में जलाभिषेक, राजदाह धाम से शुरुआत


गिरिडीह जिले के सरिया के रहने वाले युवा शिवभक्त विराट सिंह लगातार चौथी बार 51 लीटर पवित्र जल लेकर करीब 300 किलोमीटर लंबी पैदल कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने ऐतिहासिक उत्तरवाहिनी राजदाह धाम से जल उठाकर यात्रा शुरू की। रवाना होने से पहले उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा धाम ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कांवर यात्रा से जुड़ी तस्वीरें देखें… पहले सुल्तानगंज फिर देवघर तक पदयात्रा विराट सिंह पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे, इसके बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जल अर्पित करेंगे। करीब 300 किलोमीटर की यह कठिन यात्रा वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पैदल तय करेंगे। राजदाह धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भारती सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला व फल भेंट कर सम्मानित किया और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने इसे पूरे सरिया क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। भक्ति के साथ जागरूकता का भी संदेश विराट सिंह ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। इस वर्ष भी 51 लीटर जल लेकर यात्रा पर निकले हैं। उनका कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ सनातन संस्कृति और हिंदुत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि रास्ते भर श्रद्धालुओं का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यात्रा के शुभारंभ पर सैकड़ों शिवभक्तों ने जयकारों के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles