Home india 6 साल की बच्ची के साथ रेप-हत्या मामला:परिजनों से मिले प्रशांत किशोर,...

6 साल की बच्ची के साथ रेप-हत्या मामला:परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, कहा- पुलिस-प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं दिख रही, अधिकारियों का जंगलराज

0
6 साल की बच्ची के साथ रेप-हत्या मामला:परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, कहा- पुलिस-प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं दिख रही, अधिकारियों का जंगलराज


दरभंगा में 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप कर हत्या कर दी गई। इस मामले में राजनीतिक रणनीतिकार सह जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज दरभंगा पहुंचे। इन्होंने कहा है कि पुलिस-प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं दिख रही है। अधिकारियों का जंगलराज है। पीके ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशांत किशोर को बताया कि बच्ची की हत्या से पूरा मोहल्ला सदमे में है, लेकिन घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई से लोग और अधिक परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस रात-रात भर छापेमारी कर रही है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस को मानवीय आधार पर निर्णय लेना चाहिए प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे और दरभंगा के एसएसपी से बातचीत करेंगे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाने वाले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई गलत है और पुलिस को मानवीय आधार पर निर्णय लेना चाहिए। 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप घर से लगभग 500 मीटर दूर रहने वाले युवक विकास महतो पर है। पुलिस ने आरोपी को घटना के करीब दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। घटना की जानकारी फैलने के बाद अगले दिन इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस-स्थानीय लोगों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एसडीएम विकास कुमार सहित महिला और पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए। 44 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोप इसके बाद विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के आवेदन पर विश्वविद्यालय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड संख्या 37/26 के तहत 44 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडे और पत्थरों से पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा, आगजनी, वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित गंभीर आरोप लगाए गए हैं।इस मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोग नाराज और भयभीत बताए जा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि “पीड़ित परिवार के लिए आवाज उठाने और प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई गलत है। पुलिस-प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं दिख रही है। यहां अधिकारियों का जंगलराज चल रहा है और पीड़ित परिवार के साथ खड़े समाज के लोगों पर कार्रवाई हो रही है।” निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने की मांग पीके ने प्रशासन से मांग की कि निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version