![]()
झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। इसके बाद 5 अक्टूबर से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 से 9 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं गर्जन-वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। अभी तापमान में बड़ा बदलाव नहीं मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 4 अक्टूबर यानी आज भी यही स्थिति बनी रहेगी। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। रांची में 4 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री, जबकि 6 अक्टूबर को 29 और 21 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 5 से बादल छाएंगे, कई इलाकों में बारिश संभाव 5 अक्टूबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से, उससे सटे मध्य झारखंड के हजारीबाग व कोडरमा तथा उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है। 6 अक्टूबर को भी उत्तर-पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश या गर्जन वाले बादल बनने के आसार हैं। रांची में 5 और 6 अक्टूबर को आंशिक बादल के साथ एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 से 9 अक्टूबर तक वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग ने 7 से 9 अक्टूबर के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 7 अक्टूबर को सामान्यतः बादल छाए रहने और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 8 और 9 अक्टूबर को भी आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 3 और 4 अक्टूबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अगले दिनों में बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को वज्रपात के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
7 अक्टूबर से गरज-चमक-तेज हवा के आसार:आज तक साफ रहेगा आसमान, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, 5 से बादल छाएंगे
