Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

Suvendu Adhikari Networth: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए नंदीग्राम से नामांकन भरने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति का पूरा ब्योरा सामने आ गया है. सोमवार को उन्होंने चुनावी हलफनामा दाखिल किया, जिससे पता चलता है कि शुभेंदु के पास 85.87 लाख रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस हैं. इतने अमीर होने के बावजूद राज्य के इस रसूखदार नेता के पास न तो अपना वाहन है, न इनके पास कोई ज्वेलरी है.

बैंक बैलेंस और कैश

शुभेंदु अधिकारी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, उनके पास सिर्फ 12 हजार रुपए नकद हैं. उनके बैंक खातों (SBI और अन्य) में जमा राशि और अन्य निवेश को मिलाकर वह 85,87,600 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं. इसमें चुनावी खर्च के लिए खोला गया नया बैंक अकाउंट और उसमें जमा 10,000 रुपए शामिल हैं.

बैंक अकाउंट बैंक में जमा (रुपए)
पंजाब नेशनल बैंक, कोंटाई शाखा 78202.76
एसबीआई, पार्लियामेंट हाउस ब्रांच 32258.71
पीएनबी कोंटाई ब्रांच (ज्वाइंट सेविंग्स अकाउंट) 11,311.00
को-ऑपरेटिव बैंक कोंटाई 17084.00
कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच 45367.00
एसबीआई, नंदीग्राम ब्रांच 104338.00
बेलगड़िया सीसी बैंक, कोंटाई 32981.00
एक्सिस बैंक, कोंटाई 82575.80
एसबीआई कोलकाता हाईकोर्ट ब्रांच 86543.00
पीएनबी तमलूक ब्रांच 159723.56
विडसागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, मेदिनीपुर ब्रांच 11401.00
एसबीआई करंट अकाउंट 48122.24
आईडीबीआई बैंक, तमलूक 11795.00
पोस्टल सेविंग्स अकाउंट 60523.00
इलेक्शन अकाउंट 10000.00
स्रोत : इलेक्शन कमीशन

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन और घर : अचल संपत्ति

पूर्व मेदिनीपुर के अलग-अलग इलाकों में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर 37950 वर्ग फीट गैर कृषि योग्य जमीन हैं. 2.46 एकड़ कृषि योग्य भूमि के वह मालिक हैं. इसका बाजार मूल्य 61.30 लाख रुपए है. नंदीग्राम और आसपास के क्षेत्रों में उनके पास व्यावसायिक और आवासीय उपयोग वाली जमीनें भी हैं. हल्दिया और कांथी में पुश्तैनी संपत्तियों के अलावा आवासीय भवन भी हैं.

विवरण मूल्य रुपए में
चल संपत्ति 24,57,600
अचल संपत्ति 61,30,000

पिछले 5 साल की कमाई का ब्योरा

वित्तीय वर्ष कमाई (रुपए में)
2024-25 17,38,590
2023-24 10,37,160
2022-23 8,78,400
2021-22 8,08,461
2020-21 8,13,170

शुभेंदु पर दर्ज हैं 25 मुकदमे

शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें से अधिकांश मामले राजनीतिक आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों और आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित हैं. उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है.

शुभेंदु अधिकारी ने कहां-कहां किया है निवेश

कोंटाई को-ऑपरेटिव बैंक, कोंटाई 2880
शेयर कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच 11360
किसान विकास पत्र 320000
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 545000

6 एलआईसी पॉलिसी ले रखी है बंगाल के LoP ने

  • 638324 रुपए
  • 31600 रुपए
  • 22795 रुपए
  • 32990 रुपए
  • 29800 रुपए
  • 15625 रुपए

सैलरी, पेंशन और बिजनेस से होती है शुभेंदु की कमाई

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई करने वाले शुभेंदु अधिकारी की अचल संपत्ति में कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि, आवासीय और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं. इनकी कीमत 1.05 लाख रुपए से 35 लाख रुपए तक हैं. इनकी संपत्ति कई जगहों पर है. कुछ संपत्ति साझा संपत्ति है, जिसमें वे हिस्सेदार हैं. उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है. उनकी आय के स्रोत एमएलए के रूप में सैलरी, सांसद के रूप में पेंशन और बिजनेस हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, पहले दिन शुभेंदु अधिकारी समेत 78 नॉमिनेशन

नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश!

भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान

The post 85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles